मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत के बाद पटवारियों ने स्थगित की प्रदेशव्यापी हड़ताल, मांगों के निराकरण के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

रायपुर, 22 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ हुई सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी प्रदेशव्यापी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़े मुद्दों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हड़ताल के दौरान की गई कार्यवाहियों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन,जल जीवन मिशन ने बदली ग्रामीणों की दिनचर्या, हैंडपंप की कतारों और पानी ढोने की मशक्कत से राहत

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने विष्णु देव साय से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान आपसी संवाद और सकारात्मक चर्चा के जरिए किया जाना चाहिए। राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके उचित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पटवारियों की वेतन विसंगति और पदोन्नति से संबंधित मांगों पर मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति इन मांगों के विभिन्न पहलुओं का परीक्षण कर उनके समाधान के लिए अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी। वहीं, हड़ताल अवधि के दौरान पटवारियों के विरुद्ध हुई कार्यवाहियों के संबंध में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा मुख्यमंत्री ने दिलाया।

 

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और मांगों पर समाधान की पहल के बाद पटवारी संघ ने अपनी प्रदेशव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि समिति के माध्यम से उनकी लंबित मांगों के निराकरण की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!