*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पमशाला में 1.97 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

*महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा, चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन*

*ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामुदायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा*

जशपुरनगर, 22 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम गंझियाडीह, उपरकछार, सिकिरमा और अंबाकछार में 30-30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चार महतारी सदनों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पमशाला के बेराटोली में भजनो घर के पास 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही पमशाला में मुख्य मार्ग से मंदिर तक 14 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम तुबा, सिकिरमा, धौरासांड और मेंडरबहार में 13 लाख 27 हजार रुपये प्रति भवन की लागत से बनने वाले चार सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। विकास का वास्तविक लाभ तभी है जब गांव के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचें और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि महतारी सदन, सामुदायिक भवन, सड़क और पुलिया जैसे निर्माण कार्य गांवों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। महतारी सदनों के माध्यम से महिलाओं को एक ऐसा साझा मंच मिलेगा, जहां वे आपसी संवाद, सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न रचनात्मक कार्यों के जरिए संगठित होकर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, भूतपूर्व विधायक श्री भरत साय, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!