Advertisements

धान खरीदी केंद्र में लगी आग, बारदाने जलकर हुए ख़ाक।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। इस बीच एक बड़ी खबर पाटन से आ रही है। जहां धान खरीदी केंद्र में तड़के सुबह आग लग गई। चौकीदार ने आग लगने की सूचना अध्यक्ष संतोष वर्मा समिति प्रबंधक को दी। दमकल और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोरम के सेवा सहकारी समिति में आग लगी है। गोदाम में अल सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। इस आगजनी में धान खरीदी के लिए रखे बारदाने जल गए। वहीं चना व गेंहू का बीज भी खराब होने की खबर है। आग की सूचना पर दमकल कर्मियों को रवाना किया गया। वहां पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मशक़्क़त से आग पर क़ाबू पाया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!