अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में होगा भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को जशपुर में होंगे शामिल, राजा पांडे बोले— निरोग जीवन के लिए योग है भारत की अमूल्य देन,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर : अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे ने पत्रकारवार्ता लिया। मिडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि निरोग जीवन जीने के लिए योग आवश्यक है। यह भारत की प्राचीन परम्परा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष प्रयास से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है। सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार देश में योग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं। बीते वर्ष 2024 में योग दिवस के दिन एक साथ 85 लाख लोगों ने योग किया था। उन्होनें कहा कि वे योग को छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रयास करेगें। प्रदेश में स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों के वितरण में लेट लतीफी पर चर्चा करते हुए पांडे ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में निगम में हुई गड़बड़ियों के बाद निगम ने पुस्तकों को कबाड़ियों तक पहुंचने से रोकने के लिए बारकोड सिस्टम की व्यवस्था की है। पुस्तकों में दो बार कोड होगें। इन्हें स्कैन करके यह पता लगाया जा सकेगा कि पुस्तक किस डिपों से किस संकुल व स्कूल के लिए आबंटित किया गया है। ऐसे में अगर निगम की पुस्तकें कहीं लावारिस हालत में मिलती है या कबाड़ी के यहां से बरामद होती है तो तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होनें बताया कि पुस्तकों की छपाई लगभग पूरी हो गई है। एक सप्ताह के अंदर पुस्तक डिपों में पहुंच जाएगी। राजा पांडे ने बताया कि छपाई में हुई देरी को देखते हुए वितरण व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। जैसे-जैसे पुस्तकों की छपाई होती जा रही है,इसे डिपों में पहुंचाया जा रहा है। इससे ट्रांसपोर्टिंग का खर्च बढ़ेगा लेकिन छात्र हित के लिए निगम इसे वहन करने के लिए तैयार है। पत्रकारवार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे,जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सिन्हा,मिडिया प्रभारी फैजान खान,अमन शर्मा,बाबी ताम्रकार उपस्थित थे।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!