एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में हुआ भव्य दीप प्रज्वलन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं महाआरती में शामिल….*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में हुआ भव्य दीप प्रज्वलन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं महाआरती में शामिल….*
एकादशी पर्व पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में हुआ भव्य दीप प्रज्वलन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं महाआरती में शामिल….*

दोकड़ा (जशपुर)।एकादशी पर्व की इस विशेष तिथि के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में शुक्रवार की संध्या एक भव्य द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पवित्र अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल छा गया। मंदिर परिसर में सैकड़ों दीपों की लौ से जब पूरा वातावरण आलोकित हुआ, तो दृश्य अत्यंत मनमोहक प्रतीत हो रहा था।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर परिसर में विधि-विधान से दीप प्रज्वलन कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की आराधना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।दीप प्रज्वलन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा। श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर दीप थाली लिए मंदिर पहुंचीं। बच्चों और युवाओं ने भी इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कौशल्या साय ने कहा–“दीप प्रज्वलन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। भगवान जगन्नाथ की कृपा से छत्तीसगढ़ और जशपुर क्षेत्र में सुख, शांति और विकास का प्रकाश सदैव बना रहे।मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह परंपरा पिछले रथ यात्रा से प्रत्येक एकादशी तिथि पर आयोजित की जाती है।दीपों की जगमगाहट से पूरा दोकड़ा गांव आस्था और भक्ति के रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को एकादशी की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!