Advertisements

Accident: 3 दोस्तों की मौत, बाइक के साथ ट्रक की चपेट में आए तीनों।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

छत्तीसगढ़ के नए जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जोरदार सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई है। मृतकों में अंबागढ़ चौकी विकासखंड के चिखली गांव के सचिव भी शामिल है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने अंबागढ़ चौकी, चिल्हाटी स्टेट हाईवे के मुजाल गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीनों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों मृतकों के शरीर अलग-अलग टुकड़ों में बंट गया।

 

बताया गया कि, रमेश श्रीवास्तव ग्राम पंचायत सचिव के पद पर डोंगरगांव विकासखंड के मनेरी ग्राम पंचायत में पदस्थ थे इसके साथ ही मृतक उदयलाल, महराज साय आपस में दोस्त हैं, जो एक साथ मोटरसाइकिल में किसी काम को लेकर चिल्हाटी गए हुए थे और वहां से वापसी के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गए। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!