Advertisements

चिटफंड कंपनी के संचालकों पर होगी कार्यवाही,संपत्ति भी होगी कुर्की, पुलिस कप्तान ने ली चिटफंड कंपनियों के एजेंटो की बैठक,आरोपियों की सम्पत्तियों का ब्यौरा देने के दिए निर्देश,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभाकक्ष में जिले में विभिन्न चिटफंड कंपनियों के एजेंट जिनके द्वारा राशि जमा कराया गया है, की बैठक ली गई, जिसमें जिले के चिटफंड एजेंट शामिल हुए। जिले में चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों एवं प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त चिटफंड प्रकरणों के फरार आरोपियों की जानकारी, उनके सम्पत्ति की जानकारी देने के संबंध में निर्देशित किया गया।

CG CRIME: स्टाफ नर्स के साथ ड्यूटी के दौरान गाली गलौज कर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

बैठक के दौरान पुलिस एवं चिटफंड एजेंटो का एक ग्रुप बनाये जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें चिटफंड के आरोपियों को पकड़ने एवं सम्पत्तियों के चिन्हांकन एवम संपत्ति कुर्की की जानकारियों को साझा करने हेतु उपयोग किया जावेगा।एजेंटो के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों में प्रकरण वापसी,साक्षी बनाए जाने हेतु न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करने , साक्षी सूची में नाम शामिल करने के संबंध में चर्चा की गई।एजेंटो द्वारा निवेशित राशि,निवेशकों द्वारा जमा राशि ,वापस प्राप्त राशि के विषय में भी जानकारी लिया गया।

अभिव्यक्ति एप : जिला पुलिस कर रही अभिव्यक्ति एप के प्रति लोगों को जागरूक,सार्वजनिक स्थानों स्कूलों कॉलेजों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को दे रही जानकारी,आप भी इस तरह कर सकते है एप का इस्तेमाल जाने,

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, उपनिरीक्षक संजीव ठाकुर, थाना सिटी कोतवाली से सहायक उपनिरीक्षक श्री सनत मिरी, थाना सरगांव से प्रधान आरक्षक बालीराम ध्रुव एवं चिटफंड शाखा के स्टाफ उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!