जशपुर, 3 जून।
कुनकुरी विकासखंड में स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को एसडीएम श्री नंद जी पांडे और एसडीओपी श्री विनोद कुमार मंडावी के निर्देशन में तहसीलदार प्रमोद पटेल और थाना प्रभारी राकेश यादव की टीम ने छापेमारी कर छह दुकानों पर कोटपा एक्ट (COTPA Act) के तहत कार्रवाई की।
टीम ने यह कार्रवाई स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू और गुड़ाखू जैसे उत्पादों की बिक्री की शिकायतों पर की। छापे के दौरान कई दुकानों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि स्कूलों के नजदीक इस तरह के प्रतिबंधित पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह रोक है।
जिन दुकानों पर कार्रवाई की गई, उनमें खुशी बिरयानी सेंटर, दिलीप जैन किराना स्टोर, कोलंबो खान, राजेश किराना स्टोर और मिश्रा किराना स्टोर शामिल हैं।






