Advertisements

स्टील और पॉवर के बाद अब… छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स के ठिकानों पर आयकर की दबिश. मार्कफैड अफसर के यहां भी RAID।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

रायपुर: बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने स्टील और पॉवर से जुड़े उद्योगपतियों के ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसके बाद देर शाम रायपुर मार्कफैड अधिकारी के ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई की खबर सामने आई है। इसके अलावा धमतरी और बिलासपुर के कई राइस मिलरों के ठिकानों पर भी दबिश की जानकारी सामने आ रही है।

 

बता दें कि आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के स्टील और पॉवर उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों के यहां छापामार कार्रवाई की थी। आयकर विभाग की टीम ने उद्योगपतियों के रायपुर और बिलासपुर के घर और ऑफिस में सुबह दबिश दी थी। इनकम टैक्‍स की 20 से अधिक टीमें उद्योगपतियों के घर और ऑफिस में कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग का यह छापा टैक्‍स चोरी को लेकर की जा रही है।

 

इसके बाद खबर मिल रही है कि बिलासपुर में राइस मिलर के ठिकानों पर IT टीम ने दबिश दी है। राइस मिलर बलबीर सलूजा के घर और फैक्ट्री में IT की टीम पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक मोपका और सीपत जांजी में सलूजा का राइस मिल है। वहीं बीते दिनों बिलासपुर में सत्या पावर के यहां ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। कंपनी के मालिक रामअवतार अग्रवाल और पवन अग्रवाल के बिलासपुर स्थित घर और ऑफिस समेत भरारी में प्लांट में आइटी की टीम ने छापा मारा गया। बताया जाता है कि उपरोक्त बिलासपुर के कारोबारियों का कोयला और स्टील का व्यापार है।

 

इधर, बिलासपुर के IT टीम ने रायपुर में भी उद्योगपतियों के यहां छापेमारी का कार्य जारी है। राजधानी में देर शाम से IT की दबिश जारी बताई जा रही है। मार्कफैड के MD मनोज सोनी के ठिकानों पर IT टीम ने दबिश दी। मनोज सोनी के रायपुर स्थित घर में कार्रवाई चल रही है। वहीं बीते दिनों रायपुर के वंदना ग्लोबल के साथ बिलासपुर में ही सुशील झाझड़िया रेलवे ठेकेदार के सभी ठिकानों पर भी दबिश हुई है। बता दें कि महासमुंद, बिलासपुर के राइस मिलरों, धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर दबिश जारी है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!