Advertisements

जंगली हाथी के बाद अब भालूओं ने भी यहां मचाया आतंक, रात नही दिन के उजाले में घुम रहे तीन भालू, लोगों में दहशत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक लंबे अर्से से भालूओं का आतंक व्याप्त है। पहले ये भालू शाम ढलते ही जंगलों से निकलकर लोगों के घरों व दुकानों में घुसकर जमकर उत्पात मचाने के बाद वापस जंगल की ओर चले जाते हैं। लेकिन अब यह भालू दिन के उजियारे में अपनी टीम के साथ घुमने लगे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर में आज सुबह 9 बजे के आस-पास लोगों ने इन 3 भालुओं को देखा था। जो रोड किनारे घूम रहे थे। फिर लोगों को देखते ही वे आगे बढ़े और रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे में भी एक भालू पहुंच गया। उस दौरान वहां से एक ट्रक भी गुजर रहा था। उसके पीछे एक और ट्रक पीछे से आ रही थी। इतने में ट्रक के सामने ही भालू आकर खड़ा हो गया।
वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद टीम पहुंची और उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अब तक उन्हें निकाला नहीं जा सका है। वन विभाग की टीम उन्हें निकालने में लगी हुई है। कहा जा रहा है कि खंडहर में घुसने की वजह से निकालने में परेशानी हो रही है।

शहर में जंगली जानवरों के घूमने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। लोगों में काफी दहशत है। जिले में और शहर में लगातार भालू रात के वक्त घूमते दिख जाते हैं। पता चला है कि ये तीन भालू कई दिनों से शहर और आस-पास के इलाकों में घूम रहे हैं। पिछले महीने तो भालू कलेक्टर बंगले के पास तक पहुंच गए थे। शहरी क्षेत्र में रात के अंधेरे के बाद अब तड़के भालूओं के दिनदहाड़े घुमने से लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!