Advertisements

कांकेर में एक और बड़ा हादसाः अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

कांकेर: जिले में एक और बड़ा हादसा हुआ है। यहां गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के माकड़ी पुल के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, माकड़ी पुल के पास यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बाइक सवार की पहचान लखनपुरी निवासी छत्रपाल नेताम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!