सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर को सैनिकों के कल्याण के लिए दान की अपील

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर /सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में हमारे देश में 07 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला बोर्ड जशपुर डॉ. रवि मित्तल द्वारा द्वारा जिले के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत् सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।
गौरतलब है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस समस्त नागरिकों के लिये अपनी सेना में विषम एवं दुर्गम इलाकों में सेवारत् सैनिकों, वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर है, जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढ़कर योगदान दे सकते हैं। झंडा दिवस की यह राशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।
विदित हो कि दान की गई समस्त राशि, आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 के अंतर्गत आयकर से मुक्त होगी। उपरोक्त दान राशि नगद जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जशपुर को या डिमाड़ ड्राफ्ट ”Secy, ASF for. & Rehab of ESM”  के नाम बनाकर से सहयोग किया जा सकता है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!