छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी खबर, कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए अवकाश घोषित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

देशभर में कड़ाके की ठंड, कोहरे और तीव्र शीतलहर का कहर जारी है, ऐसे में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पटना और झारखंड समेत अलग अलग राज्यों की सरकारों ने 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। नोएडा के स्कूल 14 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी द्वारा जारी ताजा आदेशों के अनुसार, नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल शीतलहर के कारण 14 जनवरी, 2023 तक बंद रहेंगे, वही कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए समय में बदलाव किया गया है।

 

लखनऊ में 14 जनवरी तो गाजियाबाद में शीतलाकालीन अवकाश 11 जनवरी और मैनपुरी में 14 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। पंजाब में सभी स्कूल 13 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे। राज्य की भगवंत मान सरकार ने भी शीतलहर को देखते हुए बच्चों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!