Advertisements

भाजपा बिना दूल्हे के बारात निकालना चाह रही – कांग्रेस।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

भाजपा अपने अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जनस्वीकार्यता पर भरोसा नही।

 

 

 

रायपुर:  भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राज्य के सरकार बनाने के संकल्प को कांग्रेस ने भाजपा का मुंगेरी लाल का सपना बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पास न मुद्दे है और नेता किस आधार पर भाजपा सरकार बनाने का दिवा स्वप्न देख रही है? चुनाव को 8 माह बचे है भाजपा अभी तक अपने चेहरे को बता नही पाई है। किस चेहरे को आगे कर वह विधानसभा चुनाव में जायेगी। भाजपा बिना दूल्हे के बारात निकालना चाह रही है। पार्टी को अपने नेतृत्व पर ही भरोसा नही है। किसी भी दल का प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल का नेता पार्टी का राज्य में स्वाभाविक नेता होता है। लेकिन भाजपा को अपने अध्यक्ष और विधायक दल के नेता की जनस्वीकार्यता पर भी संदेह है वह उनको भी चेहरा बनाने से डर रही है।

 

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता अपने आलाकमान के साथ जनता का भी भरोसा खो चुके है। भाजपा के सारे के सारे नेताओं के दामन पर 15 साल के शासन काल में भ्रष्टाचार के दाग लगे है। अतः भाजपाई 15 साल तक सत्ता में रहे नेताओं से दूरी बनाकर जनता की आंख में धूल झोकना चाहती है। वह जनता भाजपा के नेताओं के चरित्र को भलिभांति समझ चुकी है। जनता भाजपा के भुलावे में नहीं आने वाली।

 

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनका छत्तीसगढ़ के प्रति प्रेम भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों को लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ में उनकी अपनी सरकार बनी है। आज गेड़ी चढ़ने, बोरे बासी खाने, छत्तीसगढ़ महतारी की जय बोलने में छत्तीसगढ़ के लोगों को गर्व की अनुभूति हो रही है। यही कारण है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर भी मान रहे राज्य में 2023 में भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

 

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को समझ आ गया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सामने 15 साल बनाम 4 साल की चुनौती है। जनता भाजपा के 15 साल के कुशासन की तुलना कांग्रेस सरकार के 4 साल से करती है। जनता को 15 साल के भाजपा के कुशासन के बाद एक जनकल्याणकारी सरकार मिली है। किसान को उनकी उपज की पूरी कीमत मिल रहा। किसान का कर्जामाफ हो गया, युवाओं को रोजगार मिल रहा, बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 5 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। छत्तीसगढ़ में हर वर्ग सरकार से खुश है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदे को पूरा कर दिया। भाजपा कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के एक आरोप नहीं लगा पाई है। इसके विपरीत भाजपा को जनता को नान घोटाले, डी.के.एस. घोटाले, अंतागढ़ कांड का भी जवाब देना होगा। रमन सरकार की वायदा खिलाफी और धोखाधड़ी को जनता भूली नहीं है। भाजपा को मोदी सरकार की वायदा खिलाफी का भी जवाब देना होगा। 15 लाख हर के खाते, 2 करोड़ नौकरी, महंगाई कम करने, किसानों की आय दुगुनी के वायदों का जनता हिसाब मांग रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!