Advertisements

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जशपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को जिला मुख्यालय जशपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्वितीय उदाहरण बनी। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक श्रीमती रायमुनी भगत एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा दिलीप सिंह जूदेव चौक से शुरू होकर बस स्टैंड महाराजा चौक होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई जय स्तंभ चौक पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।

अपने संबोधन में विधायक रायमुनी भगत ने कहा—

> “तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, एकता और बलिदान का प्रतीक है। इसे सम्मानित करना और इसके गौरव को बनाए रखना हर भारतीय का परम कर्तव्य है।”

 

वहीं, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा—

> “हर घर तिरंगा अभियान देश में नई देशभक्ति की लहर पैदा कर रहा है। तिरंगा हमारी पहचान और गौरव है, इसे जन-जन तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है।”

 

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, राजकपूर भगत, राजू गुप्ता, गोविंद भगत, संतोष सिंह, रूपेश सोनी, देवधन नायक, शरद चौरसिया, विजय सहाय, शारदा प्रधान, कृपा भगत, मुकेश सोनी, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, सज्जु खान, दीपक सिंह, राहुल गुप्ता, मानू सोनी, विकास सोनी, आशु राय, रागिनी भगत, विनोद निकुंज, नीतू गुप्ता, उमेश प्रधान, सावित्री निकुंज, कंचन बैरागी, रोमी गुप्ता, नीतीश गुप्ता, गणेश गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समापन अवसर पर “हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगा” के संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित जनसमूह ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का प्रण लिया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!