Advertisements

Breaking Jashpur :-  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य सेवा मे सुधार के लिए दिखाई सख्ती, गृह ग्राम बगिया मे घायलो की सहायता के लिए, एम्बुलेंस के साथ पहुंच गए आला प्रशासनिक अधिकारी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर दिखाई गई सख्ती का असर उनके गृहग्राम बगिया के समीप देखने को मिला। यहां,सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो बाइक सवारों की सहायता के लिए एंबुलेंस के साथ एसडीएम आरएस लाल,कांसाबेल के तहसीलदार डा हशमी खान और दोकड़ा चौकी प्रभारी राजेश यादव तत्काल मौके पर पहुंच गए। दोनो घायलों को कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बगिया के राउत टोली निवासी विक्रम यादव और अभिषेक यादव अपने बाइक से नीजि कार्य से निकले थे। वापसी के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर,सड़क के किनारे दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवकों को गंभीर चोटें आई थी। घटना की सूचना दोकड़ा पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ अधिकारियों का दल भी घटना स्थल पर पहुंच गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां,दोनों घायलों का उपचार जारी है। उल्लेखनिय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 108 एंबुलेंस सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सेवा प्रदाता को सख्त निर्देश दिया था। उन्होनें सूचना मिलने के आधा घंटे के अंदर किसी भी हालत में घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग की बैठक भी ली। इस बैठक में जगदलपुर और बिलासपुर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को फरवरी तक पुरा करने का निर्देश दिया है। उन्होनें अधिकारियों का जेनरिक दवा उपलब्ध कराने को भी कहा है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!