Advertisements

BREAKING : नारकोटिक दवाई की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्यवाही,मेडिकल दुकान का औषधि अनुज्ञप्ति लाइसेंस किया गया निरस्त,प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

मेडिकल स्टोर मे नारकोटिक दवाई की अवैध रूप से बिक्री के मामले मे खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही पश्चात मेडिकल दुकान का औषधि अनुज्ञप्ति/ लाइसेंस किया गया निरस्त।

मिश्रा मेडिकल स्टोर प्रतापपुर नाका द्वारा मामले मे नारकोटिक दवाई कों बिना वैध चिकित्सक की पर्ची के विक्रय करना पाये जाने पर की गई कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशीले दवाइयों की खरीद बिक्री मे शामिल मेडिकल दुकानो के विरुद्ध लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लगातार नशीले पदार्थो की तस्करी मे शामिल संदेहियो/आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, साथ ही ऐसे मेडिकल दुकान पर भी नजर रखी जा रही हैं जो अवैध नशीले दवाइयों की खरीद बिक्री के कार्य मे संलिप्त रहते हैं, इसी क्रम मे दिनांक 15/03/24 कों सरगुजा पुलिस एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सरगुजा की संयुक्त टीम द्वारा मिश्रा मेडिकल स्टोर प्रतापपुर नाका का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण टीम द्वारा मामले मे पूर्व मे मुखबीर तैयार कर मिश्रा मेडिकल स्टोर प्रतापपुर नाका नारकोटिक दवा खरीदी हेतु भेजा गया था जिसे मिश्रा मेडिकल दुकान संचालक द्वारा बिना किसी वैध चिकित्सक के पर्ची के बिना एवं वैध फरमासिस्ट के उपस्थिति के बिना उक्त मुखबीर कों नारकोटिक दवा दिया गया, बाद निरीक्षण टीम द्वारा उक्त मेडिकल स्टोर मे जाकर मुखबीर द्वारा दिए गए नोट कों मिश्रा मेडिकल स्टोर मे होना पाया गया, जिस पर से मिश्रा मेडिकल स्टोर के संचालक का पक्ष लिया गया, परन्तु संचालक द्वारा दिए गए जवाब से असंतुष्ट होकर एवं मौक़े पर पाये गए साक्ष्यों एवं नारकोटिक दवा के सम्बन्ध मे कोई रजिस्टर संधारित होना नही पाया गया साथ ही नारकोटिक दवा लाने एवं बेचने के सम्बन्ध मे भी मेडिकल दुकान संचालक द्वारा कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया, जिस पर से खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय जिला सरगुजा द्वारा मिश्रा मेडिकल स्टोर मे नियमो के उल्लंघन होना पाये जाने पर एवं घोर अनियमितता होना पाये जाने पर मेमर्स मिश्रा मेडिकल दुकान प्रतापपुर नाका कों जारी औषधि अनुज्ञप्ति/लाइसेंस कों निरस्त किया गया हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा ऐसे अन्य मेडिकल दुकानो पर लगातार नजर रखी जा रही हैं जो अवैध रूप से नशीले दवाओं की खरीद बिक्री मे संलिप्त हैं, एवं ऐसे मेडिकल दुकानो पर सख़्ती से कार्यवाही कर उनका औषधि अनुज्ञप्ति निरस्त किये जाने हेतु अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!