Advertisements

ब्रेकिंग न्यूज़  : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कुरडेग,भाजपा के परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल, झमाझम बारिश के बावजूद लोगों की उमड़ी भीड़, सीएम विष्णुदेव साय ने कही बड़ी बात…….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

कुरडेग,

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर झारखंड के कुरडेग पहुंचे।यहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर आरती उतारकर श्री साय का आत्मीय अभिनंदन किया।भाजपा के नेताओं ने मां वनदुर्गा की प्रतिमा भेंट कर सीएम का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा चल रही है।जिसमें आदिवासी नेतृत्व के रुप में वन मंत्री केदार कश्यप समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कमान संभाले हुए हैं।

इसी तारतम्य में सीएम विष्णुदेव कुरडेग पहुंचे।यहां लगातार हो रही बारिश के बावजूद आसपास के ग्रामीणों के हुजूम ने परिवर्तन यात्रा को और भी प्रभावी बना दिया।श्री साय को अपने बीच पाकर क्षेत्रवासी खासे उत्साहित दिखे।गौरतलब है कि श्री विष्णुदेव साय पूर्व में भी संगठन के निर्देश पर सतत झारखंड आते रहे हैं।उक्त परिवर्तन यात्रा में श्री साय को अपने बीच पाकर लोगों काफी खुश हुए।लोगों ने इस परिवर्तन यात्रा में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।उक्त परिवर्तन यात्रा में वन मंत्री केदार कश्यप,केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ,पूर्व विधायक रोहित साय,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता शामिल रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा की जो परिवर्तन यात्रा चल रही है वह लोगों के जीवन में सुधार लाने वाली यात्रा है।आज की इस सभा में बारिश के बावजूद विशाल जनसमूह ने जिस प्रकार उपस्थित होकर जनादेश दिया है वह निश्चित ही झारखंड में बड़े परिवर्तन का संकेत है।केंद्र में भाजपा की सरकार है,पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में वे स्वयं भाजपा शासन में मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हैं।आज जितिया का उपवास भी है महिलाएं व्रती हैं इसके बाद भी आप सभी का यहां उपस्थित होना परिवर्तन का पूर्ण संकेत है।
हमेशा आप सभी के आशीर्वाद के लिए हम यहां आते हैं।हमारे ननिहाल का रिश्ता कुरडेग से जुड़ा हुआ है।विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने वाला है।यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की जो सरकार चल रही है वह जनता के शोषण में लिप्त है।यहां के सीएम भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से जमानत पर हैं।यह एक प्रदेश के लिए शर्म की बात है।कांग्रेसियों के घर से करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं जो भ्रष्टाचार को साफ साफ दिखा रहा है।श्री साय ने बताया कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।जिसमें जुड़कर हम राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।आप सभी से अपील है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं।डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास भी दोगुने तेजी से होगा।झारखंड में खनिज संपदा,वनोपज के साथ उर्वर भूमि है जिसका समुचित सदुपयोग नहीं हो रहा जिसके कारण आम जन को इसका लाभ नहीं मिल रहा।कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी वादा किया था जिसको वह पूरा नहीं कर पाई जिसके कारण छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी ने काम किया और प्रदेश की जनता ने परिवर्तन करते हुए भाजपा की सरकार को फिर से बैठाया।महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना चल रही है जिसका व्यापक प्रतिसाद मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस घनघोर बारिश में भी आपका जज्बा बता रहा है कि यहां की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।श्री कश्यप ने ओजपूर्ण अंदाज में कहाकि गर आत्मा की जिद है
,बिजली यहीं गिरा देंगे,
,हमारे कार्यकर्ताओं की जिद है
,सरकार यहीं बना देंगे।

पूर्व मंत्री श्रीमती विमला प्रधान ने साफ शब्दों में कहा कि झारखंड में भी अब भाजपा के सुशासन की सरकार होगी।आज यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं,अपराध बढ़ रहे हैं हैं युवाओं महिलाओं के लिए सरकार के पास कोई विजन नहीं।भाजपा की सरकार बनते ही यहां भी सुशासन की सरकार होगी जहां लोग शांति सद्भाव के साथ उन्नति की ओर आगे बढ़ेंगे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights