Advertisements

BREAKING: लाखों का सट्टा खिलाते खाईवाल को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

बिलासपुर: तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार में घेराबंदी कर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के कब्जे से नकदी और सट्टा-पट्टी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों से पूछताछ में खाईवाल के संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंचती इससे पहले ही वह फरार हो गया था। तारबाहर पुलिस खाईवाल की तलाश कर रही है। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि बीते कुछ दिनों से व्यापार विहार में सटोरियों के गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। इस पर जवान सटोरियों पर नजर रखे हुए थे।

 

शुक्रवार को जवानों ने व्यापार विहार पानी टंकी के पास घेराबंदी कर सटोरिए सचिन नारायणी(30) निवासी सिंधी कालोनी व विक्की छाबड़ा निवासी राजकिशोरनगर को पकड़ लिया। सटोरियों के कब्जे से एक हजार 230 स्र्पये और सट्टा-पट्टी जब्त की गई। जवान दोनों को लेकर थाने आ गए। यहां पर पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई करने पर उन्होंने बताया कि वे खाईवाल आंनद के लिए काम करते हैं। सटोरियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम ने आनंद के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही खाईवाल अपने ठिकाने से फरार हो गया था। स्वजन से पूछताछ कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!