Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बृजमोहन का सवाल: साढ़े 4 साल से झीरम का सबूत जेब में होने का करते रहे, खुलासा कब करेंगे?

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा झीरम मामले में भाजपा का हाथ होने की बात कहने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 साल से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान उन्होंने क्या किया? किसी पर कार्रवाई क्यों नही की?

उनके पास शासन-प्रशासन, सत्ता,पुलिस, एजेंसियां सब कुछ है तो फिर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा केवल मगरमच्छी आंसू बहा रहे हैं मुख्यमंत्री।

 

बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस पार्टी कहती थी झीरम का सबूत उनके जेब में है। आज साढ़े 4 साल बाद भी जिन तथ्यों को जेब में लेकर घूमने की बात कहते थे वो उजागर नही कर पाए।

असल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए पुरानी बातों को हवा देते हैं और रायता फैलाने की कोशिश करते हैं। परंतु छत्तीसगढ़ की जनता सब कुछ जानती और समझती है। सही वक्त आने पर सही जवाब देना वह जानती हैं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights