Advertisements

जशपुर में ईद मिलादुन्नबी का जश्न :

नबी-ए-करीम की शिक्षाओं के संदेश संग अमन-शांति की दुआओं के साथ निकला भव्य जुलूस,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

द प्राइम न्यूज़ : जशपुर। पूरे जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जशपुर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में झंडे, नारे और धार्मिक गीतों के साथ पूरे नगर का माहौल जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी से गूंज उठा।

जुलूस की शुरुआत जामा मस्जिद से हुई और शहरभर में घूमते हुए यह दरगाह परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते भर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हुज़ूर-ए-पाक की शान में नात, कलाम और सलाम पेश किए। इसी दौरान रैहान खान द्वारा प्रस्तुत *”हुज़ूर आये”* कलाम ने महफ़िल का रंग और भी बढ़ा दिया और उपस्थित लोग झूम उठे।

जुलूस की समाप्ति के अवसर पर दरगाह परिसर में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। हज़रत मौलाना मंसूर ने देश में अमन, भाईचारा और शांति कायम रहने की दुआ की। साथ ही हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष दुआ की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य फैज़ान सरवर खान ने कहा,
*”ईद मिलादुन्नबी का यह जुलूस हमें नबी-ए-करीम के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद दिलाता है। उन्होंने पूरी मानवता को शांति, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम दिया था। आज जरूरत है कि हम उन शिक्षाओं पर चलकर समाज में सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम करें।”*

पूरे आयोजन में मौलाना असरार, हाफिज आबिद हुसैन, हाफ़िज़ परवेज़, मौलाना नय्यर आज़म, अंजुमन इस्लामिया के तमाम ओहदेदार सदर महबूब अंसारी, सेक्रेटरी कलीमुल्लाह मलिक, ज़ुल्फ़िक़ार सिद्दीकी, रफीक नाज़िर, बैदर खान, शब्बू क़ुरैशी, मोबीन खान, तनवीर क़ुरैशी, सरफ़राज़ आलम, शकील सिद्दीकी, लतीफ अंसारी, अज़हर अली, सहजाद अंसारी, इरफान खान, सफीउल्लाह सिद्दीक़ी, अधिवक्ता शब्बीर अहमद, शकील खान, सज्जु खान, अनवर खान, चांद खान, सगीर खान, छोटे अंसारी, राज अंसारी, दानिश अंसारी, बिट्टू मलिक, वसीम खान, बेलाल अंसारी, तनवीर खान, जिलानी अंसारी, शकील अंसारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए और जगह-जगह समाज के लोगों ने जलपान और स्वागत की व्यवस्था की। जशपुर नगर में इस जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और माहौल पूरी तरह धार्मिक उल्लास एवं भाईचारे से सराबोर रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!