Advertisements

CG CRIME : जुआ-सट्टा खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से नगद रकम जप्त,मुंगेली पुलिस की कार्यवाही,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जुआ-सट्टा के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।
◾ थाना लालपुर एवं थाना चिल्फी द्वारा जुआ खेल रहे 11 आरोपियों के कब्जे से कुल 14180/- रूपये की गई जप्त।
◾ 11 आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।

[smartslider3 slider=2]

जिले में जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना लालपुर द्वारा ग्राम फुलवारी कला में दबिश देकर जुआ खेल रहे 03 आरोपी 1) अंजोरदास दिवाकर 2) चोवाराम एवं 3) धनेलाल बंजारा के कब्जे से राशि 10080/- रूपये, एवं ग्राम निपनिया के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे 04 आरोपी 1) चंदन सिंह, 2) शीश कुमार , 3) सरोज कुमार एवं 4) अदालत दिवाकर के कब्जे से राशि 2820/- रूपये तथा थाना चिल्फी द्वारा गैलूगांव में दबिश देकर जुआ खेल रहे 04 आरोपी 1) सालिक राम, 2) शिवकुमार, 3) मनस सोनवानी एवं 4) धनश्याम रात्रे के कब्जे से राशि 1280/-रूपये कुल राशि 14180/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!