CG CRIME : दुष्कर्म के आरोपी को मुलमुला पुलिस ने तेलंगाना से किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से अपहृता को किया गया बरामद,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी 2023 को थाना मुलमुला क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 1 जनवरी 2023 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया जिस पर थाना मुलमुला में धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये अपहृत बालिका एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। साइबर सेल जांजगीर से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम को करीम नगर टाऊन तेलंगाना राज्य रवाना किया गया। जहाँ आरोपी दीपक साहू उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तारो खैरकना कला थाना कोतवाली कबीरधाम के कब्जे से प्रकरण की अपहृता को बरामद किया गया। अपहृता का कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376, 376 (2) (क) भादवि एवं धारा 04, 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को दिनांक 28.05. 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, थाना प्रभारी मुलमुला, महिला आरक्षक बबीता निषाद, प्र.आर. किशोर दिवान थाना शिवरीनारायण एवं साइबर सेल जांजगीर का विशेष योगदान रहा।

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!