CG CRIME : सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सट्टा ऐप भिलाई के ऑपरेटर ने केवल 4 दिन में किया करीब 18 लाख का कारोबार, ब्रांच नंबर 190 को दुर्ग पुलिस ने किया ध्वस्त

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

भिलाई: ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध नये साल के पहले दिन दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिला बालाघाट के वारासिवनी में महादेव बुक नंबर 190 ब्रांच को ध्वस्त किया है। केवल 4 दिन में ही करीब 18 लाख रुपए का कारोबार करने वाले 6 आरोपियों के कब्जे से 03 नग लेपटॉप, 14 नग मोबाईल एवं एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। महादेव बुक से जुड़े अन्य मोबाईल नंबरों का हुआ खुलासा हुआ है । प्राप्त बैंक खातों एवं मोबाईल नंबरों के सूक्ष्म विश्लेषण पर बड़े खुलासें होने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

 

पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि महादेव आई.डी. ऐप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का कारोबार करने वाले संदेहियों पर नजर रखी जा रही है । पूर्व में एण्टी क्राईम सायबर युनिट एवं थाना भिलाई भट्टी की संयुक्त टीम के द्वारा ऑनलाईन सट्टा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी, उक्त कार्यवाही के दौरान ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया था, इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट व थाने की टीम को वारासिवनी जिला बालाघाट के एक मकान में, दुर्ग-भिलाई के व्यक्तियों द्वारा ऑन-लाईन सट्टा महादेव एप्प के संचालन की सूचना प्राप्त हुई, एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी भिलाई भट्टी निरीक्षक के.के.कुशवाहा के नेतृत्व में विशेष टीम वारासिवनी जिला बालाघाट के लिये रवाना की गई, टीम द्वारा सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कालोनी वारासिवनी जिला बालाघाट के एक किराये के मकान में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा महादेव ब्रांच का संचालन कर रहे 06 आरोपियों को पकड़ा गया । उक्त ब्रांच के आरोपियों के कब्जे से 03 नग लैपटॉप, 14 नग मोबाईल, एटीएम कार्ड एवं दस्तावेज जप्त किया गया जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही थाना भिलाई भट्टी की जा रही है।

 

उक्त कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि पूर्ण बहादुर, चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक अनुप शर्मा, समीम, जुगनु सिंह थाना भिलाई भट्टी से सउनि नागेन्द्र बंछोर की सराहनीय भूमिका रही।

 

आरोपीगण:

 

1. आशीष मेहरा पिता स्व.बलिंदर मेहरा उम्र 30 वर्ष पता जोन 03 खुर्सीपार मिलाई।

 

2. संदीप चौधरी पिता राजकुमार चौधरी उम्र 28 वर्ष गणेश मंदिर रोड खुर्सीपार

 

3. मो. इमरान पिता मो. इकबाल उम्र 32 वर्ष पता कैलाश नगर भिलाई।

 

4. आकाश यादव पिता उदयराज यादव उम्र 22 साल पता बालाजी नगर खुर्सीपार मिलाई ।

 

5. यमेन्द्र वर्मा पिता विदेश वर्मा उम्र 22 वर्ष पता कैम्प 2 शारदा पारा छावनी भिलाई।

 

6. विनय कुमार पिता अभय कुमार उम्र 33 वर्ष पता जलेबी चौक छावनी भिलाई ।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!