Advertisements

CG CRIME: महिला संबंधी अपराध, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,पुलिस ने नाबालिग को रायपुर से सकुशल किया बरामद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मुंगेली: पुलिस द्वारा महिला संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर ले जाने वाले एवं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है वही नाबालिक को सकुशल बरामद कर लिया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2023 को प्रार्थी ने चौकी चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर चौकी चिल्फी में अपराध क्रमांक 45/2023 धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।

 

 

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं आरोपी कौशल यादव का इण्डस्ट्रीयल एरिया सिलतरा (रायपुर) में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी कौशल यादव के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया एवं नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सउनि सुशील बंछोर, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक देवीचंद नवरंग, महिला आरक्षक हेमलता साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!