Advertisements

CG CRIME: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने दबोचा,आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दुर्गेश देवांगन उम्र 23 वर्ष निवासी कवर पारा चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.11.22 को इसके मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 550/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि राजापारा निवासी माखन सिंह कवर एवं छोटू राम सिन्हा निवासी कुरदा चोरी किये मो०सा० को बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे कि जिस पर चाम्पा पुलिस द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी माखन सिंह कवर एव छोटूराम सिन्हा उम्र 21 वर्ष निवासी कुरदा के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रआर अनिल अजगल्ले, प्रकाश राठौर, आरक्षक माखन साहू एवं नितिन द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!