Advertisements

CG CRIME :: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नाबालिग को किया बरामद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुंगेली : जिले की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है,वही नाबालिग को भी बरामद कर लिया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 20 नवम्बर 2021 को प्रार्थी द्वारा थाना जरहागांव में उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से चले जाने एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 260/2021 धारा 363, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया।

 

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना एवं साईबर सेल के विश्लेषण से नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी अखिलेश साहू का लखनऊ (उ.प्र.) में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी अखिलेश साहू के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया तथा नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376(2-ढ), भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र चन्द्रा, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक नागेश साहू, महिला आरक्षक नंदिनी साहू एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!