Advertisements

CG CRIME : नाबालिग बालिका दुष्कर्म,आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर जिले की कांसाबेल पुलिस ने नाबालिग बालिका बहला फुसला कर

भगा ले जाने और साथ रख कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया है,

 

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना कांसाबेल क्षेत्र निवासी 47 वर्षीय महिला ने 10 दिसम्बर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 16 वर्षीय पुत्री दिनांक 8 दिसम्बर की रात्रि लगभग 8 बजे अपने घर से कुछ सहेलियों के साथ पूर्णिमा मेला देखने गई थी जो प्रातः तक वापस घर नहीं आने एवं मोबाईल नंबर बंद बताने पर उसका आस-पास रिष्तेदारों में पता-तलाश किया जा रहा था। पता-तलाश दौरान ग्राम के कुछ लोगों से ज्ञात हुआ कि मेला में घूमने के दौरान उसकी पुत्री को मोती राम के साथ घूमते देखना बताये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना कांसाबेल द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मुखबीर की सूचना पर दबिष देकर प्रकरण की अपहृता 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को मोती राम के कब्जे से उसके घर से बरामद किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराने पर बताई कि मेला घूमने के दौरान रात्रि करीबन 03 बजे इससे मोती राम मिला जो अपना परिचय देकर घर तक छोड़ देता हूं कहकर बहला-फुसलाकर पैदल चलते हुये अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करना बताई। आरोपी का कृत्य 366(क), 376, 376(3) भा.द.वि. एवं 4 पॉक्सो एक्ट पाये जाने से आरोपी मोती राम उम्र 27 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

प्रकरण की विवेचना करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक एन.एल.राठिया, आर. विनोद यादव, आर.शरद चंद बेहरा, आर.लवकुष पैंकरा, आर. तिलक साय पैंकरा, म.आर.मधुरवीणा खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!