Advertisements

CG CRIME : कट्टा की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम देकर 15 वर्षों से फरार रहने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, घटना में शामिल 3 आरोपी को पूर्व में कर चुकी है गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

जशपर: जिले की लोदाम चौकी पुलिस ने कट्टा की नोक पर लूट की घटना का अंजाम देकर 15 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार कि प्रार्थी रामजीत राम निवासी टेकूल को दिनांक 18 मई 2008 की रात्रि करीबन 11 बजे आरोपीगण चन्दू राम, अजय कुमार, दीपक तिग्गा एवं कैलाश राम मिलकर प्रार्थी का डंडा से मारपीट कर कट्टा दिखाते हुये प्रार्थी के पास रखे रू. 15040 /-(पंद्रह हजार चालीस रूपये) को लूट कर ले जाने की रिपोर्ट पर चौकी लोदाम में उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 392, 397 भा.द.वि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तीन आरोपी क्रमशः 1-चन्दू राम उम्र 23 साल निवासी कुड़िंगमहुआटोली, 2-अजय कुमार उम्र 19 साल निवासी कुड़िंगमहुआटोली 3-दीपक तिग्गा उम्र 19 साल निवासी बड़ा गलौण्डा को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, न्यायालय में विचारण पश्चात् उक्त तीनों आरोपियों को 02 वर्ष 07 माह की सजा मिल चुकी है। प्रकरण का चैथा आरोपी कैलाश राम गिरफ्तारी के भय से फरार था, जिसका माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी कर तामीली हेतु प्राप्त हुआ था।

 

स्थाई वारंटियों की तामीली हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ”ईगल“ के तहत् उक्त *आरोपी वारंटी कैलाश राम उम्र 20 साल निवासी कुड़िंगमहुआटोली* को टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

उक्त वारंटी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी लोदाम उ.नि. ललित नेगी, प्र.आर.वितिन राम, आर.हरिहर यादव का सराहनीय योगदान रहा है।

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!