Advertisements

CG MUNGELI :- असमाजिक तत्वों के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध शराब बेचने वाले 2 तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 29 कुल 31 आरोपियों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही पढ़े पूरी खबर,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा असमाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 29 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना जरहागांव द्वारा 04 आरोपी, थाना लालपुर द्वारा 04 आरोपी, थाना चिल्फी द्वारा 03 आरोपी, थाना फास्टरपुर द्वारा 03 आरोपी, थाना मुंगेली द्वारा 04 आरोपी, थाना लोरमी द्वारा 02 आरोपी, चौकी डिंडौरी द्वारा 03 आरोपी, थाना सरगांव द्वारा 01 आरोपी, थाना पथरिया द्वारा 02 आरोपी, चौकी खुड़िया द्वारा 02 आरोपी, चौकी साकेत द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध 36-च आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार अवैध शराब बिकी्र करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना मुंगेली द्वारा बुधवारी बाजार में दबिश देकर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी छेदीराम साहू के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब तथा उपलेटा राईस मी के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी अभिषेक टोंडे के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!