CG NEWS : आगामी चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दर्जनों हथियार जप्त,50 नग चाकू छुरी धारदार हथियार एवं 2 एयर गन भी जप्त,,पढ़िये,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

➡️ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटन दार चाकू तथा एयर पिस्टल मंगाने वाले के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान

➡️अपराधों की रोकथाम हेतु ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू छुरी एवं अन्य धार दार उपकरणों तथा एयर पिस्टल को किया गया बरामद

➡️ साइबर सेल द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर कुल 50 नग चाकू छुरी धारदार हथियार तथा 2 एयर पिस्टल बरामद किया गया

जांजगीर : आगामी चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस जांजगीर चांपा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है, इसी तारतम्य में अवैध रूप से धारदार हथियार बटन दार चाकू इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी, चूंकि इस प्रकार के हथियारो से अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनाएं बनी रहती है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर, साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर , ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं , ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए, तथा उन सभी को इस प्रकार के हथियार मनाने का कारण पूछा गया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू इत्यादि मंगाये थे। सभी को बरामद कर किया गया एवं इनके धारकों को समझाइश दिया गया तथा जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था , किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था, उन सभी के आर्डर कैंसिल कराए गए तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइए दी गई। साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 50 चाकू एवं 2 एयर पिस्टल बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटन दार चाकू भी शामिल है।

VIDEO : ग्रामीण यात्रिकी विभाग मे फायरिंग,दो ठेकेदारों में पैसे को लेकर हुआ था विवाद,एक ने की हवाई फायरिंग, ठेकेदार पुलिस हिरासत में,,देखिए प्रत्यक्ष दर्शी ने क्या कहा,वही DIG ने कही ये बात,,,,,,

⏩उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाए गए कि मंगाया चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर 20 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई , इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दे

CG NEWS : आरोपियो की गिरफ़्तारी को लेकर,हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जारी निर्देशों के संबंध एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन,

 

⏩उपरोक्त बरामद किया गया चाकू एवं एयरपिस्टल फ्लिपकार्ट, स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाए गए थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा, साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।

 

⏩उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल के उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि मुकेश पाण्डेय प्रआर बलबीर सिंह एवम् साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!