Advertisements

CG POLICE : जिले की पुलिस ने चलाया विशेष अभियान,15 दिनों में 600 समंस, 287 जमानती वारंट, 61 गिरफ्तारी वारंट एवं 5 स्थाई वारंट किये तामिल,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा चलाया गया समंस वारंट तामीली अभियान।

जिलेे के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयो द्वारा की जा रही है, समंस एवं वारंट की तामिली।

विगत 15 दिनों में 600 समंस, 287 जमानती वारंट, 61 गिरफ्तारी वारंट एवं 05 स्थाई वारंट किया गया तामिल।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा विभिन्न माननीय न्यायालयों से प्राप्त समंस, वारंटो को तामिल करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा समंस एवं जमानती वारंट को तामिल कराया जा रहा है। विगत 15 दिनों में 600 समंस, 287 जमानती वारंट, 61 गिरफ्तारी वारंट एवं 05 स्थाई वारंट की तामिली कराई गई है।
जिसमें थाना मुंगेली द्वारा 166 समंस] 123 जमानती वारंट, 10 गिरफ्तारी वारंट, थाना लोरमी द्वारा 102 समंस, 30 जमानती वारंट, 05 गिरफ्तारी वारंट एवं 02 स्थाई वारंट, थाना फास्टरपुर द्वारा 157 समंस, 43 जमानती वारंट, 04 गिरफ्तारी वारंट, थाना सरगांव द्वारा 17 समंस, 33 जमानती वारंट, 15 गिरफ्तारी वारंट, थाना जरहागांव द्वारा 45 समंस, 20 जमानती वारंट, 16 गिरफ्तारी वारंट, थाना लालपुर द्वारा 10 समंस, 04 जमानती वारंट, 02 गिरफतारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, थाना पथरिया द्वारा 20 समंस, 20 जमानती वारंट, 06 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, चौकी साकेत द्वारा 24 समंस, 03 जमानती वारंट, 01 गिरफ्तारी वारंट, चौकी खुड़िया द्वारा 26 समंस, 07 जमानती वारंट, 01 स्थाई वारंट, चौकी चिल्फी द्वारा 33 समंस, 04 जमानती वारंट, 02 गिरफ्तारी वारंट तामिल कराया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!