Advertisements

गांजा तस्करों के परिवहन लिए अड्डा बन चुका है छत्तीसगढ़ : कौशिक।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज।

 

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, राज्य में राजनितिक,वित्तीय अराजकता है, राज्य के माथे को कलंकित करने का कार्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षो मे प्रदेश में केवल लूट की छुट जो मची हुई है, छत्तीसगढ़ के रास्ते देश के कई हिस्सों में बेखौफ गांजे की तस्करी जारी है और इन्हें संरक्षण कौन दे रहा इसका जवाब मुख्यमंत्री जी को देना चाहिए? लगातार गांजो की तस्करी जोरो से चल रही है जिसे रोकने में प्रदेश की पुलिस नाकाम है और छत्तीसगढ़ प्रदेश गांजा तस्करोंं के लिए लोकप्रिय बन चुका है कारण है कांग्रेस सरकार की मौनता जिससे कि लगातार तस्करों का मनोबल मजबूत होता जा रहा है। आये दिन केवल कुछ छोटे तस्करों को ही पकड़ कर पुलिस कार्रवाई के नाम पर दिखावा कर रही है। आज भी बड़े तस्कर या गिरोह पुलिस के हाथों से दूर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगे सीमावर्ती राज्यों में करीब 10 हजार एकड़ में संगठित तौर पर गांजे की खेती की जा रही है। इसे छत्तीसगढ़ के रास्ते देश के अन्य हिस्सों में तस्कर लगातार ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा से लगे महासमुंद जिले में भी गांजे की तस्करी लगातार बड़े जोरो जोरो शोरो से हो रहा है, प्रदेश में लगातार हर गली, मोहल्ले, टोला, पारा में नशे का सामान इस कदर पहुंच रहा है कि लगता है सरकार की मौन सहमति है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में गांजे की तस्करी लगातार हो रही है इससे स्पष्ट है कि तस्करों के लिए प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस की कार्रवाई भी नहीं हो रही है। इन्हें पुलिस प्रशासन का संरक्षण भी मिल रहा है और इस समय गांजे की तस्करी को लेकर पूरे देश में छत्तीसगढ़ की पहचान नशे के नेशनल हाईवे के रूप में हो चुका है जो चिंता का विषय है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की कुनीतियों के कारण छत्तीसगढ़ शर्मसार हो चुका है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!