Advertisements

CG CRIME : छत्तीसगढ़ के इन जिलों के सैकड़ो लोगों से 4 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को इस जिले की पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार, चिटफंड कंपनी में दोगुना पैसा करने का देते थे लालच, पढ़िए।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश सैनी को कुनकुरी पुलिस ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार,

 

आरोपी दिनेश सैनी ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़, दुर्ग, धमतरी एवं जशपुर जिले के निवेशकों से कुल चार करोड़ तीन लाख पैंसठ हजार तीन सौ ग्यारह) रू. निवेश कराया था,

 

आरोपीगण 6 साल में पैसा दोगुना करने का देते थे लालच,

प्रकरण के अन्य 2 सहआरोपी फरार, लगातार पता-तलाश जारी,

 

छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस के चिटफंड कंपनी में पैसे दोगुने करने के मामले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 4 करोड रुपए से अधिक की ठगी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है, मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है

 

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी का संचालन डायरेक्टर दिनेश सैनी द्वारा किया जा रहा था इस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अरूणा लकड़ा उम्र 35 साल ने 26 जून को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थीकि शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश सैनी ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर कंपनी के माध्यम से 6 साल में दोगुना पैसा एवं अधिक ब्याज मिलेगा कहकर लालच देने पर प्रार्थिया को अपनी कंपनी में रू. 17 लाख 50 हजार रूपये निवेश का कराया था।

 

उक्त कंपनी के द्वारा प्रार्थिया को 24 नग बाउण्ड पेपर दिया गया था तथा 540 नग प्रिंटेड चेक जिसमें 1200 रू. का प्रिंट एवं हस्ताक्षर किया हुआ था। 6 साल पश्चात् उक्त चेक के माध्यम से प्रतिमाह 1200 रू. देने की बात कंपनी के डायरेक्टर द्वारा की गई थी, परंतु 6 साल बीत जाने के बाद भी कंपनी के द्वारा कोई पैसा वापस नहीं किया गया एवं कुनकुरी में संचालित ऑफिस ब्रांच को बंद कर दिया गया।जिसके बाद पीड़िता को अपने साथ ठगी होना महसूस हुआ, और पीड़िता ने कुनकुरी थाने में मामला दर्ज कराया,

 

 

कुनकुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश सरगर्मी से शुरू की आरोपी दिनेश सोनी का पता मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगा इस दौरान पुलिस की विशेष टीम को मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया गया और कंपनी के डायरेक्टर आरोपी दिनेश सोनी को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लाया गया, पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में विभिन्न व्यक्तियों से करोड़ों रूपये की ठगी की है,

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़, दुर्ग, बलौदाबाजार, धमतरी, रायपुर एवं मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन एवं मण्डीदीप के थानों में मामला दर्जन है, इस मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश पुलिस लगातार कर रही है

 

जानकारी के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के निवेशकों से रू. उन्नीस लाख पंद्रह हजार तीन सौ ग्यारह रू., दुर्ग जिले में दो करोड़ संतावन लाख, धमतरी जिले में एक करोड़ दस लाख एवं जशपुर जिले के निवेशक से सत्रह लाख पचास हजार रू. की ठगी किया गया है। वहीं मामले में पुलिस ने शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश सैनी को गिरफ्तार कर जिले भेज दिया है

 

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, आर.गोविन्द यादव, आर. संजय लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!