Advertisements

मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के कांग्रेसियों को दिया तोहफा, रिक्त पदों पर हुईं नियुक्तियां; 4 साल से खाली थे पद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लंबे समय से खाली पड़े राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। पिछले 4 साल से नियुक्तियों की बाट जोह रहे कांग्रेसी नेताओं को चुनाव से 1 साल पहले सरकार ने दीपावली का तोहफा दिया है। निगम, आयोग और मंडल में नियुक्तियों से कांग्रेस नेताओं में गजब का उत्साह है। निगम, मंडलों में मंत्रियों और विधायकों के करीबी नेताओं को जगह मिली है। भूपेश सरकार ने निगम मंडलों में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए नेताओं को भी निगम, मंडल में जगह देकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है।
युवा, महिला, खाद्य आयोग: युवा आयोग में सदस्य पद पर अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया गया है। इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर तुलसी साहू के स्थान पर जिला बस्तर की बालो बघेल, खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा जिले के हरीश परसाई, दुर्ग जिले के राजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा जिले के विमल सुराना, रायपुर जिले के कुलदीप शर्मा, बीजापुर जिले के इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा जिले की ज्योति कश्यप को नियुक्त किया गया है।
अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग आयोग

अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के के.पी.खाण्डे तथा सदस्य पद पर जांजगीर-चांपा जिले के श्रीराम पप्पु बघेल, रायपुर जिले के बी.एस.जागृत, सूरजपुर जिले के संतोष सारथी एवं जांजगीर-चांपा जिले के रमेश पेगवार को नियुक्त किया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद पर सरगुजा जिले के साधुचरण यादव, रायपुर जिले की किरण सिन्हा, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के गिरवर साहू को नियुक्त किया गया है।

राज्य बाल संरक्षण आयोग में सदस्य पद पर

राजनांदगांव जिले की श्रीमती संगीता गजभिये को नियुक्त किया गया है। औषधि पादप बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर छबिन्द्र कर्मा के स्थान पर रायपुर जिले के गुरू खुशवंत गोसाई, सदस्य पद पर बिलासपुर जिले के शुक्ला प्रसाद ध्रुवे और कांकेर जिले के बीरसिंह पद्दा को नियुक्त किया गया है। रायपुर विकास प्राधिकरण में सदस्य पद पर रायपुर जिले की चन्द्रावती साहू को नियुक्त किया गया है। अन्तव्यवसायी निगम में सदस्य पद पर वेदराम मनहरे के स्थान पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निलेश बंजारे को नियुक्त किया गया है। तेलघानी बोर्ड में सदस्य पद पर गरियाबंद जिले के शैलेन्द्र साहू, सरगुजा जिले के लक्ष्मी गुप्ता और बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के रोहित साहू को नियुक्त किया गया है।

जिले के केशव बंटी हरमुख, सदस्य पद पर रायपुर जिले के मंगलमूर्ति अग्रवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के आलोक मिश्रा इसी जिले के हरप्रसाद साहू, रायपुर जिले के मदन तालेड़ा, इसी जिले के नरेश गड़पाल, बालोद जिले के कृष्णा दुबे और रायपुर जिले के सुरेश मसीह को नियुक्त किया गया है।छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्याभूषण शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के आलोक चंद्राकर, सदस्य पद पर धमतरी जिले के मदनमोहन खण्डेलवाल, जांजगीर-चांपा जिले के नारायण खण्डेलिया, बेमेतरा जिले के दानेश्वर साहू, सुकमा जिले के करण देव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के संजय जैन और रायपुर जिले के मदन देवांगन को नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में सदस्य पद पर महासमुंद

जिले के अंकित बागबाहरा, रायगढ़ जिले की नैना गभेल और सूरजपुर जिले की नीति सिंह को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में सदस्य पद पर बेमेतरा जिले के शुभम साहू, गरियाबंद जिले के रविन्द्र सिंह राजपूत और महासमुंद जिले की लक्ष्मी देवांगन को नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर धमतरी जिले के मोहन लालवानी, सदस्य पद पर रायपुर जिले की साक्षी सिरमौर और रायपुर जिले की ही सुश्री पिंकी बाघ को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में सदस्य पद पर रायपुर जिले के ईश्वर बघेल, दुर्ग जिले के मेहत्तरलाल वर्मा, गरियाबंद जिले के बाबूलाल साहू, बस्तर जिले के कृष्ण कुमार साहू, उत्तर बस्तर कांकेर जिले केे अजीत विश्वास, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के रजभान लोधी, सरगुजा जिले के अरविंद गुप्ता, जशपुर जिले के दिलीप पाण्डेय, बिलासपुर जिले के बी.आर. सिंगरौल, सरगुजा जिले के रमेश अहीर, बिलासपुर जिले के बृजेश शर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजकुमार यादव और बीजापुर जिले के इम्तियाज खान को नियुक्त किया गया है।
जिले के लोचन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष पद पर जांजगीर-चांपा जिले के विष्णु विश्वकर्मा, सदस्य पद पर बस्तर जिले के शंकर लाल विश्वकर्मा, सरगुजा जिले के गोविन्दराम विश्वकर्मा और रायपुर जिले के धनीराम विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग

जिले के तरूण बिजौर, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के खिलावन बघेल, सदस्य पद पर दुर्ग जिले के किशोर कन्नौजे, गरियाबंद जिले की सुश्री सरोजनी रात्रे और रायपुर जिले के तुलसी दौड़िया को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ केश शिल्प बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के नंदकुमार सेन, उपाध्यक्ष पद पर बिलासपुर जिले के चित्रकांत श्रीवास, सदस्य पद पर कोण्डागांव जिले के विजय कुमार सेन, मुंगेली जिले के धनुष सेन और रायपुर जिले के शीत श्रीवास को नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड में अध्यक्ष पद पर

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लोकेश कन्नौजे, उपाध्यक्ष पद पर मुंगेली जिले के दुखवा राम निर्मलकर, सदस्य पद पर कबीरधाम जिले के भुनेश्वर निर्मलकर, दुर्ग जिले के राजेन्द्र रजक और बिलासपुर जिले के लक्ष्मीकांत निर्णेजक को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मण्डल में सदस्य पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रमाकांत साहू, रायपुर जिले के आनंद गिलहरे, बिलासपुर जिले के शीतल दास महंत, रायपुर जिले के जगदीश वर्मा, रायपुर जिले के चूड़ामणी साहू, रायपुर जिले के सर्वजीत सिंह, रायपुर जिले के सोमेश चटर्जी, राजनांदगांव जिले के विरेन्द्र चौहान और धमतरी जिले के ज्ञानचंद गोलछा को नियुक्त किया गया है। पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण में सदस्य पद पर महासमुंद जिले के नरेन्द्र साहू, महासमुंद जिले के मोहन बंजारा, जशपुर जिले के देवकृपा यादव, बालोद जिले के काशी निषाद और राजनांदगांव जिले के मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया है।

अरपा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर

बिलासपुर के अभय नारायणराय, सदस्य पद पर बिलासपुर जिले के महेश दुबे, बिलासपुर जिले के नरेन्द्र बोलर और बिलासपुर जिले की आशा पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!