Advertisements

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन,कुनकुरी के युवाओं को मिलेगी महानगरों के समान पढ़ाई की सुविधा,लाइब्रेरी में इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने की होगी सुविधा

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पढ़ने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के युवाओं को शिक्षा की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। जशपुर जिले में भी 2 स्थानों पर नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। यहां के वृहद पुस्तकालय के साथ आधुनिक शिक्षण सुविधाएं एवं तकनीकी संसाधन प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों की निर्बाध पढ़ाई के लिए यह 24 घंटे खुला रहेगा।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए सभी कार्यों में पारदर्शिता को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत सभी विभागों की सुविधाओं को ई ऑफिस के माध्यम से ऑनलाइन करने का कार्य किया जा रहा है। राजस्व के क्षेत्र में पारदर्शिता लाते हुए 10 नवीन क्रांतियां लायी गयी हैं, जिससे रजिस्ट्री, नामांतरण जैसी प्रक्रिया अब आम नागरिकों के लिए आसान हो गयी हैं। सरकार द्वारा विभिन्न नीतियों में क्रांतिकारी परिवर्तन कर उन्हें नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बना दिया है।
शासन द्वारा युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पीएससी जैसी परीक्षा में भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध सीबीआई द्वारा जांच कराई जा रही है। जशपुर जिले के युवाओं के हित के लिए मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, उद्यानिकी महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय, नेचरोपैथी महाविद्यालय एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय का भी निर्माण किया जाएगा।

*नालंदा परिसर में होगी अत्याधुनिक सुविधा के साथ 24 घंटे पढ़ाई की सुविधा*
इस नालंदा परिसर में महानगरों के समान हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे पढ़ने की सुविधा प्रदान की जाएगी। यहां इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने के लिए सुविधा होगी। प्रकृति के करीब होकर भी विद्यार्थी ऑक्सी रीडिंग जोन में पढ़ने का आनंद ले सकेंगे। इस परिसर को स्वायत्त मॉडल में विकसित किया जा रहा है जहां पर्यावरण का ख्याल रखते हुए सौर ऊर्जा से कैंपस को रौशनी दी जाएगी। इसके लिए ईको फ्रेंडली डिजाइन का निर्माण किया गया है, जिसमें विद्युत की खपत कम होगी, यहां 50 से अधिक नेटिव पौधों की प्रजातियों का भी रोपण किया जाएगा।
इस कैंपस में भविष्य की मांग को देखते हुए मानसिक के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट्स, कैफेटेरिया, एटीएम, हेल्थ जोन जैसे युवाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। परिसर को स्वायत्त मॉडल में विकसित करने के लिए स्ववित्तीयन के लिए संचालन मॉडल को भी विकसित किया जाएगा। इस लाइब्रेरी में 50 हजार से अधिक किताबें उपलब्ध होंगी। जिसके साथ डिजिटल लाइब्रेरी, वाईफाई जोन, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध होंगीं। लाइब्रेरी में आरएफ आईडी के द्वारा प्रवेश, बायोमेट्रिक आईडी, आरएफ आईडी द्वारा किताबों की ट्रेकिंग, सॉफ्टवेयर द्वारा किताबों का व्यवस्थापन की व्यवस्था होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कुनकुरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, भरत सिंह, कृष्ण कुमार राय, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights