Advertisements

मुख्यमंत्री ने जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

रायपुर 13 सितम्बर 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बगिया कैम्प कार्यालय में जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते का उद्देश्य जिले में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Scientific Temperament) का विकास करना तथा उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है।

इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न अभिनव कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विज्ञान भारती पूर्व से ही जिले में कई गतिविधियों में सहयोग कर रही है, जिनमें— “स्पेस ऑन व्हील” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान का अनुभव कराना, विज्ञान क्लबों की स्थापना द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थी विज्ञान मंथन जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी की ओर प्रेरित करना शामिल है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि “यह समझौता जिले के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोलेगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से लैस नई पीढ़ी ही आत्मनिर्भर भारत और विज्ञाननिष्ठ समाज की नींव रखेगी।”

जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती का यह संयुक्त प्रयास न केवल विद्यालयी शिक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार की दुनिया में नई उड़ान भी देगा।

इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार भटनागर, प्रांत सचिव विज्ञान भारती श्री वर प्रसाद ओला,
प्रदेश संयोजक विद्यार्थी विज्ञान मंथन श्री गौरव वर्मा,
जिला संयोजक विद्यार्थी विज्ञान मंथन श्री विवेक पाठक उपस्थित रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!