Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर की रवाना

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सीमाबारी में विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना की। इसके साथ ही उन्होंने ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर कोरंगामाल में शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। और हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री का भी वितरण किए।

विदित हो कि कृषि खरीफ 2025 की तैयारी के मद्देनज़र 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अभियान ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में चलाया जाएगा। इस विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ के माध्यम से कृषि कार्यों में नवाचार, टिकाऊ पद्धतियों और किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है।
अभियान के दौरान सभी विकासखंड के चयनित ग्रामों में कृषक गोष्ठियाँ, फोटो प्रदर्शनी, फसल अवलोकन, उन्नत बीजों की जानकारी, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण तकनीक और अन्य कृषि सम्बंधित विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
RO. NO. 13229/87
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights