Advertisements

CM भूपेश ने PM मोदी से ट्वीट कर कहा- ED से करवाइए. डॉ. रमन सिंह जी ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूँगा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: नान घोटाला और चिटफंड मामले की जांच पर सियासी तलवार खिच गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि- प्रधानमंत्री जी! 2014-2018 तक छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार थी, केंद्र में भी भाजपा की सरकार थी, लेकिन ना ही चिटफंड घोटाले की जांच हुई, ना नान घोटाले की.

सीएम ने आगे लिखा कि ‘मैं तो सहयोग करने को तैयार हूं, आप दोनों जांच ED से करवाइए. डॉ. रमन सिंह जी ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूँगा।

सीएम बघेल ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि ‘भाजपा के मुख्यमंत्री पता नहीं आपका सहयोग क्यों नहीं करते? लेकिन हमारा पूरा सहयोग 2024 तक आपको मिलेगा. आप छत्तीसगढ़ में भाजपा काल में हुए घोटालों की जांच शुरू करवाइए. हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही आपको जयराम जी और नड्डा जी की सिर फुटव्वल से मुक्ति मिलेगी, हिमाचल को कुशासन से।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!