*जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बना सीएम कैंप कार्यालय बगिया*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

*अब तक 6630 मामले किए जा चुके हैं निराकृत*

*रोजाना सैकड़ों की संख्या में समस्याएं लेकर पहुंचते हैं लोग*
जशपुरनगर।आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्थापित सीएम कैंप कार्यालय बगिया लोगों के लिए बड़ा सहारा बन कर उभरा है। लोग यहां पर एक उम्मीद के साथ आते हैं और चेहरे पर एक मुस्कान लेकर जाते हैं। लोगों में एक विश्वास जगा है कि मुख्यमंत्री उनके हमदर्द और सुख-दुख के साथी है। आज हुए जनदर्शन में भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे थे। रोजाना यहां पर आयोजित जनदर्शन में भारी संख्या में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचते हैं। लोगों को अब रायपुर की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है। उनकी इन समस्याओं पर पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित गति से निराकृत भी किया जाता है। मुख्यमंत्री जब बगिया आते हैं तो, वे स्वयं भी देर रात तक लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और इसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी करते हैं।

*3,000 से अधिक लोगों को उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ कराई गई है उपलब्ध*

कैंप कार्यालय के माध्यम से लगभग 6630 मामले अब तक निराकृत किए जा चुके हैं। जिनमें इलाज,राजस्व,पेयजल, विद्युत ,सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच निर्माण, सड़क निर्माण सहित कई मामले से संबंधित मांगों एवं समस्याओं का निराकरण शामिल है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जाती है। अब तक 3,000 से अधिक लोगों को उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

*कैंप कार्यालय लोगों के समस्याओं के निराकरण का बन चुका है सशक्त मंच*

ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन तक पहुँचाने में कठिनाई नहीं होती, क्योंकि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय उनके लिए एक सुगम और सशक्त मंच बन गया है। जशपुर जिले के अलावा अन्य जिलों से भी ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुँच रहे हैं। यहाँ उनकी बातें न सिर्फ सुनी जाती हैं, बल्कि वास्तविक समाधान भी खोजा जाता है।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि बगिया कैंप कार्यालय अब उनकी आशाओं का केंद्र बन चुका है, जहाँ हर समस्या का गंभीरता और प्राथमिकता से समाधान किया जाता है।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!