बेमेतरा: गोवर्धन पूजा के मौके पर बेमेतरा कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला यादव समाज के लोगों के साथ उनके रंग में रंगते हुए दिखाई दिए। दरअसल इस साल राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा को गठान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था।
इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला गंगापुर गांव के गठन पहुंचे थे और वहां आयोजित गोवर्धन पूजा में हिस्सा लिए।
इस दौरान कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला यदुवंशियों के साथ पारंपरिक राउत नाचा करते दिखे। पहले गौठान में गौवंश की पूजा अर्चना हुई। कार्यक्रम में कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला भी शामिल हुए जहां यदुवंशियों के साथ परंपरागत राउत नृत्य किया।




