CRIME : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन कराया गर्भपात — पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की।

आरोपी की पहचान तुलेश्वर राम (उम्र 19 वर्ष) निवासी थाना फरसाबहार क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (दुष्कर्म) एवं 89 (गर्भपात) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय पीड़िता ने फरसाबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह वर्ष 2024 में दिल्ली में काम करती थी, जहां इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान तुलेश्वर राम से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और 8 सितंबर 2024 को वे पहली बार रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिले। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर फरसाबहार क्षेत्र लेकर गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

10 सितंबर 2024 को आरोपी पीड़िता के कुनकुरी स्थित घर भी गया और वहां एक दिन रुका। इसके बाद दोनों के बीच लगातार आना-जाना होता रहा और आरोपी तुलेश्वर राम शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। 11 जुलाई 2025 को आरोपी ने दवा देकर उसका गर्भपात भी करा दिया। यही नहीं, 28 जुलाई 2025 को भी आरोपी ने बहला-फुसलाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विवाह की बात दोहराई, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

फरसाबहार पुलिस ने मामले मे रिपोर्ट दर्ज कर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, और पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। फरसाबहार क्षेत्र में युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!