Advertisements

क्राइम छग : चोरी के 2 आरोपी को मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पहुंचाया सलाखों के पीछे,आरोपियों के कब्जे से चांदी की चूड़ी सहित नगदी बरामद।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जांजगीर चांपा: पुलिस को चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है मामला जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र का है पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को रमशिल्ला बाई साहू उम्र 46 वर्ष निवासी बगीचा पारा द्वारा थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7नवम्बर के रात्रि में 8 से 9 बजे के मध्य इसके घर अंदर घुसकर चिट्टू यादव पेटी में रखें 3000 रूपये नगदी एवं 2 नग चांदी का चूड़ी वजनी 10 ग्राम को चोरी कर ले गया

प्रार्थियां की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान आरोपी रामनारायण उर्फ चिट्टू यादव को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी रवि यादव उम्र 28 वर्ष निवासी मुलमुला के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपियों से चोरी किये गये रूपये के संबंध मेें पूछताछ करने पर शराब पीने एवं खाने में खर्च होना एवं 1100-1100 रूपये आपस में बांटना बताया गया।
आरोपी रामायण उर्फ चिट्टु यादव के कब्जे से 700 रूपये एवं रवि यादव के कब्ज से 400 रुपये तथा दो नग चांदी का चुड़ी बरामद किया गया।
आरोपी रामनारायण उर्फ चिट्टु यादव एवं रवि यादव दोनों निवासी मुलमुला को दिनांक 09.11.22 को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के.सी.मोहले, सउनि माधव सिंह, प्र.आर. सरोज पाटले एवं रेमन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!