Advertisements

CRIME : गांजा तस्करी में फरार इनोवा कार मालिक भोपाल से गिरफ्तार, नाम बदलकर ड्राइवर बनकर छिपा था आरोपी, भेजा गया जेल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर। नशे के कारोबार पर कड़ी चोट करते हुए जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन के फरार मालिक को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी राकेश पटेल, जो घटना के बाद से फरार था, पुलिस की तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर भोपाल में नाम बदलकर ड्राइवरी का काम करते पकड़ा गया।

 

घटना चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र की है। वर्ष 2024 में 13 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनोवा कार (क्रमांक UP 80A 4444) में उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर टीम बनाते हुए हाथी बेड़, खाड़न नदी पुलिया के पास नाकाबंदी की।

 

कुछ समय बाद संदिग्ध इनोवा वाहन आते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका और तलाशी ली, जिसमें वाहन की डिक्की के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स में छिपाकर रखे गए 23 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे का कुल वजन 23 किलो 200 ग्राम था, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई थी।

 

कार में मौजूद दो आरोपियों—राकेश बोखरा (36 वर्ष) और प्रतिमा बोखरा (33 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम राज पतरा, थाना तलसरा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)—को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उनके पास से किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिस पर गांजा और वाहन को जब्त करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया था।

 

तफ्तीश के दौरान वाहन के मालिक का नाम राकेश पटेल (45 वर्ष), निवासी ग्राम चंदेह, थाना मनगवां, जिला रीवा (म. प्र.) के रूप में सामने आया, जो घटना के दिन से ही फरार था। जशपुर पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से आरोपी की लगातार निगरानी जारी रखी और आखिरकार उसे भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र से पकड़ा गया, जहां वह वाल्वो-आयशर ऑटो पार्ट्स कंपनी में नाम बदलकर ड्राइवरी कर रहा था।

 

पूछताछ में राकेश पटेल ने गांजा तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की। उसके खिलाफ चौकी कोल्हेनझरिया, थाना तुमला में 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

इस कार्रवाई में डीएसपी भावेश समरथ, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, आरक्षक अशोक भगत, अनूप भगत और सोन साय की सराहनीय भूमिका रही

 

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा। इस तरह के अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights