Advertisements

CRIME: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार,90 नग प्रतिबंधित स्पास्मो प्रोक्सीवॉन पायस कैप्सूल और बाइक जप्त,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस युवक के कब्जे से 90 नग प्रतिबंधित SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र का है। दिनांक 25 जून को पुलिस को पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोटिया की ओर से एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG14 MN 8387) में नशीली कैप्सूल लेकर ग्राम करमा की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई।

पुलिस टीम ने ग्राम कोटिया के पास नाकाबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस ने चारों ओर से घेरकर रोका। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम मनीष नेगी (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम कुरकुंगा, थाना नारायणपुर बताया।

जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक प्लास्टिक पॉलिथीन में लिपटा हुआ 12 पत्ता में कुल 90 नग प्रतिबंधित SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल बरामद हुआ। जब इन दवाओं के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई तो युवक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए सभी नशीली कैप्सूल और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना नारायणपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की पूछताछ में मनीष नेगी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि युवक इन प्रतिबंधित दवाओं को बिक्री के उद्देश्य से लेकर जा रहा था।

इस पूरे मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी या सेवन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसने का अभियान जारी रहेगा।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights