Advertisements

CRIME Mungeli : नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने एवं दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पकड़ने में पथरिया पुलिस को मिली सफलता।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मुंगेली जिले की पथरीया पुलिस ने नाबालिग लकड़ी को भगा कर ले जाने ओर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है,

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 10 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी शिवशंकर राजपूत द्वारा बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती अनाचार किया है, कि रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 294/2022 धारा 363, 366, 376 भादवि 4,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया।

 

प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से आरोपी शिवशंकर राजपूत को जिला भाटापारा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कौशिक, सहायक उपनिरीक्षक राजाराम साहू, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, आरक्षक रोहित पटेल, कवि प्रकाश टोप्पो, वीरेंद्र खूंटे, पंकज निर्णेजक एवं सूरज मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!