CRIME : महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस कर रही त्वरित कार्यवाही, महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जिले की पुलिस महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में जिले के थाना लालपुर पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली से मिली जानकारी के अनुसार 9 मई को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 8 मई को रात्रि करीब 9.30 बजे ग्राम लीलापुर निवासी आरोपी प्रकाश साहू अपने अल्टो कार कमांक 04 डीजेड 5833 में आकर उसके घर के पास गाड़ी को खड़ा करके घर के पीछे दरवाजा को तोड़कर जबरदस्ती घर अंदर घुसकर बलात्कार किया एवं ब्लाउज को भी फाड़ दिया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 79/23 धारा 456, 376, 511 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में विवेचना के दौरान लालपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबीरों की सूचना से फरार आरोपी प्रकाश साहू को घेराबंदी कर ग्राम चंदली में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह क्षत्री, उपनिरीक्षक महासिंह धु्रवे, प्रआर 75 रामशंकर साहू, आर. 153 राजेन्द्र जांगड़े, म.आर. 381 दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!