Advertisements

Crime news : महिला संबंधी अपराधों पर जांजगीर चांपा पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा लगातार महिला संबधी अपराधों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में दुष्कर्म करने वाला 1 आरोपी को चढ़ा बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामले में पुलिस ने आरोपी योगेंद्र देवांगन निवासी करनौद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिर्रा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम करनौद निवासी योगेन्द्र देवांगन पीड़िता से जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी योगेन्द्र देवांगन के विरूद्ध थाना बिर्रा़ में धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी योगेन्द्र देवांगन निवासी उम्र 32 वर्ष निवासी करनौद को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि घनश्याम पटेल, प्र.आर. मोहित देवांगन, आर. राजेश कौशिक, कार्तिक कंवर एवं संजय शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!