Advertisements

CRIME : डकैती के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता,तीन आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर : जिले की पुलिस ने डकैती के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी योगेश राठौर निवासी देवरहा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह दुकान चलाता है। दिनांक 25 अगस्त 2021 को रात्रि में अज्ञात व्यक्ति आये और प्रार्थी को डीजल बेचने के बहाने उठाये उसी दौरान दो व्यक्ति दीवाल कूदकर अंदर घुस गये औऱ बाहर में रहने वाले व्यक्ति भी दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस गये और प्रार्थी से मारपीट कर सोने चांदी एवं नगदी रकम लूट लिए

 

प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 379/21 धारा 392 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

 

प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है प्रकरण का आरोपी जमुना सेवायक उम्र 23 वर्ष निवासी कोटा डबरी घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पता साची की जा रही थी आरोपी को उसके घर आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा उसके घर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक उमेश साहू, सहायक उपनिरीक्षक भरत राठौर एवं आरक्षक दिलीप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!