Advertisements

क्राइम: पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, मां को बचाने आई मासूम को भी मारा, जी नहीं भरा तो जमीन पर पटककर ली जान।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

भानूप्रतापपुर: एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां युवक और उसके पत्नी के बीच विवाद हुआ. विवाद होता देख 2 साल की मासूम अपनी मां को पिता की मार से बचाने आई तो बच्ची और मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में मासूम की मौत हो गई है. वहीं बच्ची की मां अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

भानूप्रतापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे चौकी अंतर्गत ग्राम साल्हे में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद पति ने घर में रखे बसुले से पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया. मां पर हमला होते देख मासूम बचाने लगी. जिसके बाद जल्लाद बाप ने बच्ची पर वार किया. इतना ही नहीं मासूम को घर के अंदर से घसीटते हुए मुख्य मार्ग पर लाकर पटक दिया.

 

वहीं आरोपी नंदकिशोर बढ़ई के छोटे भाई और मां ने किसी तरह पुलिस को घटना की सूचना दी और आनन फानन में मां-बेटी को भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया. जहां से तत्काल रेफर करने पर धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. उपचार के दौरान 2 वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल संगीता अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

 

घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी तेज वर्मा ने बताया कि, अभी तक विवाद की वजह सामने नहीं आ पाई है. आरोपी नंदकिशोर बढ़ई 30 को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!